Award: विनीता कुशवाहा को मिला साउथ एशिया आइडिया वूमेन अचीवर्स अवार्ड

A R Usmani
A R Usmani - सम्पादक- ख़बर हिंदी
1 Min Read

गोण्डा। जनपद में एसआरजी के पद पर कार्यरत विनीता कुशवाहा को विगत दिवस उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर साउथ एशिया आइडियल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नवाचारी शैक्षिक सेमिनार में दिया गया।

इसमें देश के 21 राज्यों से 150 महिलाओं का चयन उनके महिला सशक्तिकरण, विशिष्ट कार्यों के द्वारा समाज में जागरूकता समाजसेवा और कविता, कहानी, ग़ज़ल के उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार में अपर सचिव लक्ष्मीचंद गौतम और आईपीएस डॉ बीपी अशोक ने किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मीचंद गौतम ने महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

डॉक्टर बीपी अशोक ने कहा कि सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए। विशिष्ट अथिति राजेश कुमार कार्दम थे। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अर्चना रानी, सुनीता श्रीवास्तव, संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह निमराजे ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Read More- https://khabarhindi.co.in/

Share This Article
सम्पादक- ख़बर हिंदी
Follow:
सम्पादक- ख़बर हिंदी बचपन से ही पत्रकारिता का शौक था। मीडिया जैसे हथियार से समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, शोषित, पीड़ित लोगों की मदद करने का जज्बा था जो अब भी बरकरार है। शुरूआत से ही सच लिखने का शौक़ था और जुनून भी। पीत पत्रकारिता करने वालों से घृणा है। नामचीन पत्रकारों के लेख मैं आज भी पढ़ता हूं। मकसद सिर्फ मिशन पत्रकारिता है। भारत के कई प्रिंट मीडिया संस्थानों में 25 वर्षों का योगदान रहा।
Leave a Comment
error: Content is protected !!