Gonda News: राहुल गांधी से घबरा गई है मोदी सरकार : रत्नेश मिश्र

News Desk
2 Min Read
यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रत्नेश मिश्रा

आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज, गोण्डा।
क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव के बैरीसाल पुरवा निवासी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रत्नेश मिश्रा ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ पत्रकारों से मुखातिब होकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी के सवालों से डरकर भाग रही है। राहुल गांधी देश की आम जनता और विपक्ष की मज़बूत आवाज़ बनकर उभर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मित्रों की लूट की पोल खोल रहे हैं। वे आम लोगों के साथ गरीब, मजलूम, मध्यम वर्ग के व्यापारियों की आवाज जाति-धर्म, समुदाय से ऊपर उठकर बुलंद कर रहे हैं। मोदी सरकार अपने तानाशाही रवैये से सरकारी मशीनरी और जांच एजेंसियों को भटका कर उत्पीड़न का कार्य करा रही है।

Read More- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के मरघट मंदिर में किए दर्शन, गांधी परिवार का है यहां से पुरानी रिश्ता

उन्होंने कहा कि यह सरकार राहुल गांधी को सदन से तो निकाल सकती है लेकिन जनता के दिल से नहीं निकाल सकती। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश के लिए सब कुछ बलिदान करने को तैयार है। इस मौके पर नवाबगंज कांग्रेस के महासचिव आशीष त्रिपाठी दीपू, बृजेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष अभय शुक्ला, देवांश तिवारी, नईम खान, प्रांजल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!