Gonda Congress: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसी

A R Usmani
A R Usmani - सम्पादक- ख़बर हिंदी
2 Min Read

प्रदर्शन कर लगाए सरकार विरोधी नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

गोण्डा। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में गोण्डा में शहर अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस भवन से विरोध-प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला गया।

इस दौरान नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। कांग्रेसजन जैसे ही पुलिस चौकी महाराजगंज के पास सड़क पर पहुंचे, वैसे पुलिसकर्मियों के साथ-पांव फूल गए।महाराजगंज तिराहे पर अडानी के बल पर यह सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए कांग्रेसी आगे बढ़े तो उन्हें पुलिस सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान काफी धक्का-मुक्की भी हुई। रफीक रैनी ने कहा कि हम लोग डरने नहीं बल्कि लड़ने वाले हैं। कांग्रेस के लोग डटकर लड़ेंगे और अपने नेता जो गरीब, मजलूम, किसान, युवा वर्ग की लड़ाई लड़ रहा है, उसके साथ चलते रहेंगे।

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद, प्रदुमन शुक्ला, जलील अहमद खान, ओम प्रकाश सोनकर, जमील खान, शिव कुमार दुबे, प्रमोद मिश्रा, अरविंद सिंह, सद्दाम हुसैन, हरि श्याम सोनी, राजू सिंह, डॉक्टर जफर अशफाक, हरिराम, बाबा भारती आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

Read More- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के मरघट मंदिर में किए दर्शन, गांधी परिवार का है यहां से पुरानी रिश्ता

Share This Article
सम्पादक- ख़बर हिंदी
Follow:
सम्पादक- ख़बर हिंदी बचपन से ही पत्रकारिता का शौक था। मीडिया जैसे हथियार से समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, शोषित, पीड़ित लोगों की मदद करने का जज्बा था जो अब भी बरकरार है। शुरूआत से ही सच लिखने का शौक़ था और जुनून भी। पीत पत्रकारिता करने वालों से घृणा है। नामचीन पत्रकारों के लेख मैं आज भी पढ़ता हूं। मकसद सिर्फ मिशन पत्रकारिता है। भारत के कई प्रिंट मीडिया संस्थानों में 25 वर्षों का योगदान रहा।
Leave a Comment
error: Content is protected !!