Nawabganj News: अखंड मानवतावाद की विचारधारा पर काम कर रही भाजपा : रमापति शास्त्री

News Desk
2 Min Read
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज, गोण्डा।
नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्थित पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रमापति शास्त्री के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर भाजपा विधायक के साथ निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद की विचारधारा के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हिन्दू राष्ट्र, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद, आर्थिक उदारीकरण और अखण्ड मानवतावाद की विचारधारा पर काम कर रही है। पार्टी की महत्वाकांक्षी और लाभकारी योजनाओं से हर तबके के लोगों का विकास हो रहा है।

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों ने हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को देश में मजबूत किया है और साकार करने का प्रयास कर रही है। 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के रूप में इसकी स्थापना की थी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबूलाल शास्त्री, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, जिला कार्य समिति सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी, जनार्दन प्रसाद तिवारी, चन्दन कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, मोहम्मद इलियास, अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र विस्फोटी, राजेश, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, अनूप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More- भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के हित के लिए प्रतिबद्ध – प्रदीप सिंह

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!