Actor Satish Kaushik: अलविदा सतीश कौशिक 66 साल की उम्र के लिया अंतिम सांस

Javed Akhtar
2 Min Read

सतीश कौशिक (Actor Satish Kaushik) बॉलीवुड के सबसे जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे। बीते दिन दिल्ली में होली सेलिब्रेशन के बाद अचानक उनको बेचैनी होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर एक्टर को बचाया नहीं जा सका। अभिनेता के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री गमगीन है।

उन्होंने हिंदी सिनेमा के हर दिग्गज कलाकार के साथ काम किया है। यही वजह है कि हर कोई उनको अपने तरीके से याद कर रहा है। सतीश कौशिक ने सिनेमा में कॉमेडी के दमदार किरदार निभाए हैं, लेकिन उनको सबसे ज्यादा फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के किरदार के लिए याद किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अभिनेता को यह रोल कैसे मिला?

सतीश कौशिक ने अपने करियर में खूब काम किया। उन्होंने तमाम विधाओं में हाथ आजमाया। लेकिन मिस्टर इंडिया में उनका किरदार काफी दिलचस्प रहा है। दरअसल जब मिस्टर इंडिया बन रही थी, उस वक्त निर्देशक खुद सतीश कौशिक थे। वह इसके लिए तमाम ऑडिशन ले रहे थे, लेकिन सतीश कौशिक खुद इस फिल्म में अभिनय भी करना चाह रहे थे।

जब उनको पता चला कि इस फिल्म के लिए नौकर का रोल खाली है। तब उनके दिमाग में आइडिया आया। वह इस रोल को खुद करना चाहते थे, यही वजह थी कि जो भी इस रोल के लिए ऑडिशन देने आता, वह उसको किसी न किसी बहाने से रिजेक्ट कर देते थे।

Read More- हमेशा के लिए बुझ गया गंगा-जमुनी तहजीब का चिराग

Share This Article
Follow:
संस्थापक- ख़बर हिंदी इंटरमीडिएट करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में उतरे, साथ ही उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद से पत्रकारिता में परास्नातक किया। हिंदी में रूचि है अंग्रेजी से थोड़ा दूरी है. लिखने और किताबों का शौक.
Leave a Comment
error: Content is protected !!