गोण्डा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर 132वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसी दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन का स्वागत भी किया गया।

अम्बेडकर चौराहे पर स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद पार्टी के जनपद कार्यालय पर बाबा साहब को शिद्दत से याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की कोख से पैदा हुई है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर तरह का संघर्ष किया जाएगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए पार्टी के संघर्षों में सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का संचालन राजेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद श्रीवास्तव, रामकृपाल राहुल, मसूद आलम खां, हाजी मोहम्मद ज़की, सूरज, दिनेश यादव, राजेश मिश्रा, रामनरायन यादव, हरीराम यादव, साधना सिंह, किसलय तिवारी, शहान अख्तर, आमिल अंसारी, मोहम्मद अफजल खान, बलराज सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद कुमार यादव, अंसार सलमानी, शब्बीर इदरीसी, त्रिवेणी मिश्र, बब्लू खान, परवेज सलमानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More- Gonda: जनेश्वर मिश्र ने किया था समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम- पप्पू यादव