गोण्डा। साधन सहकारी समिति मुजेहना में रविवार को तीन समितियों का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें त्रिलोकपुर साधन समिति से अशोक कुमार शर्मा उर्फ गुरुदास अध्यक्ष और श्रीमती गीता देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

इसी प्रकार साधन सहकारी समिति धानेपुर से अच्युतानंद मिश्रा अध्यक्ष व लाल प्रसाद उपाध्यक्ष तथा साधन सहकारी समिति दुल्हापुर बनकट से रामलाल मौर्या अध्यक्ष व राकेश कुमार पासवान उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गये।
इन लोगों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम, गोण्डा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह,
मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष आत्मा राम वर्मा, मंशाराम वर्मा, उमेश पांडेय, अभय सिंह, अजय मिश्रा, खेमराज मिश्रा आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Read More- माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न