बैंक में खाताधारक की जेब से उड़ा दिए 32 हजार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

A R Usmani
A R Usmani - सम्पादक- ख़बर हिंदी
2 Min Read

गोण्डा। राम राज्य में चोर और गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि बैंक में रुपया निकालने गए व्यक्ति की जेब से 32 हजार रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित ने पुलिस चौकी हलधरमऊ में तहरीर दी है। थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम कौड़हा जगदीशपुर निवासी प्रेम कुमार सिंह ने पुलिस चौकी हलधरमऊ में तहरीर दी है.

जिसमें कहा गया है कि मंगलवार को उसने भारतीय स्टेट बैंक शाखा कर्नलगंज से एक लाख रुपये निकाले जिसमें से 68 हजार रुपये अपने मित्र को दे दिया। 32 हजार रुपये उसने जेब में रख लिया। इसी बीच कुछ आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण वह इंडियन बैंक की शाखा हलधरमऊ पहुंचा और वहां से भी एक लाख रुपये निकालकर रुपये सहेजने लगा।

Read More- ग्रेटर नोएडा के इन सेक्टरों में चला बुलडोजर, 12 करोड़ रुपये की जमीन पर हुआ था कब्जा

इसी बीच उसकी जेब से 32 हजार रुपये किसी ने चोरी से निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि जेब में रुपये न देखकर वह बैंक के शाखा प्रबंधक से मिला और घटना से अवगत कराते हुए सीसीटीवी में देखने का अनुरोध किया जिसमें एक व्यक्ति द्वारा जेब से रुपये निकालने की पुष्टि हुई।

हलधरमऊ पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। उचित कार्यवाही की जाएगी

अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो -वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी info@khabarhindi.co.in  पर भेजें

संपादक- ख़बर हिंदी

( आप  हमें  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और  यूट्यूब  पर  भी  फ़ॉलो  कर  सकते  हैं )

Share This Article
सम्पादक- ख़बर हिंदी
Follow:
सम्पादक- ख़बर हिंदी बचपन से ही पत्रकारिता का शौक था। मीडिया जैसे हथियार से समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, शोषित, पीड़ित लोगों की मदद करने का जज्बा था जो अब भी बरकरार है। शुरूआत से ही सच लिखने का शौक़ था और जुनून भी। पीत पत्रकारिता करने वालों से घृणा है। नामचीन पत्रकारों के लेख मैं आज भी पढ़ता हूं। मकसद सिर्फ मिशन पत्रकारिता है। भारत के कई प्रिंट मीडिया संस्थानों में 25 वर्षों का योगदान रहा।
Leave a Comment
error: Content is protected !!